सपा व्यापार अध्यक्ष ने टेस्टिंग हलिंग की मांग की

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

निर्मल ने अपर मुख्य सचिव समेत अधिकारी को लिखा पत्र


बाराबंकी। समाजवादी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार वर्मा ने जिलाधिकारी समेत अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर रईस मिल संचालकों की समस्या को अवगत कराते हुए धान की टेस्टिंग हलिंग की मांग की है। निर्मल कुमार वर्मा का कहना है कि जिस प्रकार से राइस मिल संचालक के साथ सरकार मनमानी कर रही हैं ये काफी निंदनीय है इस पर गंभीरता से जांच कराकर उचित कार्यवाही करना चाहिए। व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष निर्मल वर्मा कहते हैं कि सरकार को इस संबंध में पत्राचार कर मामला अवगत कराया गया है और उसमें साफ तौर पर बताया गया है कि सरकार की तरफ से 10 रुपये एक कुंटल धान की कुटाई पर दिया जा रही है इससे राइस मिल संचालक को काफी नुकसान हो रहा है इस नुकसान को राइस मिल संचालक बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे राइस मिल संचालक बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएंगे इसलिए सरकार को अगर राइस मिल संचालक के ऊपर भरोसा ना हो तो धान की टेस्टिंग हलिंग कर कर देख ले जिस प्रकार से धान से चावल निकल रहे हैं। अगर राइस मिल संचालक को नुकसान हो रहा है तो सरकार उसकी भरपाई करें अगर सरकार को यह लग रहा है कि राजेश में संचालक का नुकसान नहीं हो रहा है तो उस पर भी हम सब लोग सहमत रहेंगे लेकिन धान की टेस्टिंग हलिंग करा कर देख ले।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!