बहराइच 27 अक्टूबर। जनपद में फसल अपशिष्ट/पराली जलाये जाने की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर से सासंद बहराइच अक्षयबर लाल गोड़, विधायक नानपारा श्रीमती माधुरी वर्मा, सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल, सासंद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह के प्रतिनिधि सुनील ंिसंह, जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने दो जागरूकता प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
प्रचार वाहन जनपद में भ्रमण कर कृषकों को फसल अवशेष/पराली न जलाये जाने तथा पराली जलाने से होने वाली हानियों के सम्बंध में व्यापक प्रचार-प्रसार कर जागरूक करेंगे। यह प्रचार वाहन जनपद के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर पराली जलाये जाने से रोकने तथा पराली को भूमि में आधुनिक कृषि यंत्रों मल्चर, एमबी प्लाऊ आदि के उपयोग के बारे में भी जानकारी प्रदान करेंगे। इस अवसर पर डा. आर.के. सिंह, उपनिदेशक कृषि, सतीश कुमार पाण्डेय जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
Related Posts

