स्कूली बच्चों को वितरित किया गया स्वेटर, मास्क, सोप व सेनेटाइज़र स्वेटर वितरण कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ
शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स .
बहराइच 27 अक्टूबर। सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, विधायक नानपारा श्रीमती माधुरी वर्मा, सदर की श्रीमती अनुपमा जायसवाल, जिलाधिकारी शम्भु कुमार व सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह के प्रतिनिधि सुनील सिंह द्वारा नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के 25 बच्चों को कलेक्ट्रेट परिसर में स्वेटर का वितरण कर स्वेटर वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु मास्क, सोप व सेनेटाइज़र का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद बहराइच, विधायक सदर, सांसद कैसरगंज के प्रतिनिधि व जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन कायाकल्प से जहाॅ एक ओर विद्यालयों की दशा में सुधार हुआ है वहीं दूसरी ओर शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। शिक्षा का विकास केन्द्र व राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। समाज के सभी बच्चों को शिक्षा के समान अवसर प्राप्त हों इसके लिए निःशुल्क पुस्तक, ड्रेस, बैग, जूता, स्वेटर इत्यादि का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। सम्बोधन के दौरान इस बात पर बल दिया गया कि जनपद के समस्त स्कूलों में बच्चों को समय से स्वेटर वितरण कार्य को पूरा कर लिया जाय। कार्यक्रम का संचालन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

