अचानक ट्रैक्टर चालू होने से बालक जख्मी

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। थाना सफदरगंज क्षेत्र में बुधवार को मैकेनिक द्वारा एक ट्रैक्टर रिपेयर करते समय ट्रैक्टर गियर में ही चालू हो गया और दुकान की तलहटी में जा घुसा जिससे 15 वर्षीय किशोर बुरी तरह से घायल हो गया जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सफदरगंज के ग्राम महमूदाबाद चैराहे का है जहां पर अफवाज नाम के मकैनिक के यहां सहरी निवासी एक किसान ट्रैक्टर सही कराने गया था ट्रैक्टर सही करते वक्त मकैनिक के एक लड़के ने ही गलती से चाभी घुमा दी जिससे ट्रैक्टर चालू हो गया और दुकान की बेसमेंट में जा घुसा जिससे मकैनिक का ही 15वर्षीय बेटा जुनेद उर्फ मुन्ना बुरी तरह घायल हो गया जिसको आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर उसका इलाज चल रहा है। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!