एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निर्देशन में थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या की घटना में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। सत्यपाल सिंह निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना सौरखी जिला कन्नौज द्वारा 13 अक्टूबर को थाना जसरथपुर पर सूचना दी कि उसकी पुत्री मीनू उम्र करीब 23 वर्ष को अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते उसके ससुरालीजन द्वारा उसकी आग लगाकर हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर थाना जसरथपुर पर पुलिस द्वारा मामला पंजीकृत किया गया। जसरथपुर पुलिस द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त भंवरपाल पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी ग्राम बढ़ापुर थाना जसरथपुर तथा 2- राधा देवी पत्नी भंवरपाल निवासी उपरोक्त को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बढ़ापुर से गिरफ्तार किया गया।
Related Posts

