पूर्व सांसद का फर्जी भतीजा बनकर टोल कर्मियों से की मारपीट

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद शहाबुद्दीन का फर्जी भतीजा बनकर एक कार चालक ने बीती मध्य रात्रि शहाबपुर स्थित टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों से मारपीट करते हुए जमकर हंगामा किया सूचना पर पहुँची मसौली पुलिस को भी रौब दिखाते हुए अपने आप को पूर्व सांसद का भतीजा बताया परन्तु कार के नम्बर को देख पुलिस ने जब जमातलाशी ली तो मिले आधार कार्ड से फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ पुलिस ने टोलकर्मी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। वुधवार की मध्यरात्रि करीब सवा बारह बजे गोण्डा की ओर से आ रही आई 20 कार नम्बर यूपी 47 वाई 4645 के चालक ने वीआईपी लेन में पहुँच कर तेज आवाज में बैरियर हटाने के लिए कहा जिस पर बैरियर पर मौजूद श्रीकान्त पुत्र ओमराज ने टोल टैक्स देने की बात कही जिसपर कार चालक ने अपने आप को सिवान बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद शहाबुद्दीन का भतीजा बताते हुए टोलकर्मियों से मारपीट करने लगा बैरियरकर्मी ने भाग कर अपनी जान बचायी टोल प्लाजा मैनेजर संजय यादव की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शर्मा हमराहियों के साथ पहुँचे तो पुलिस पर भी जमकर रौब जमाया। प्रभारी निरीक्षक ने नशे में धुत युवक को कब्जे में लेते हुए सीएचसी बड़ागाँव में चिकित्सीय परीक्षण कराया तो युवक ने अपना नाम समीर खान पुत्र अलाउद्दीन निवासी सिवान बिहार बताया जबकि जमातलासी में मिले आधार कार्ड एव ड्राइविंग लाइसेंस में युवक का नाम फैजान ग्यास पुत्र ग्यास अहमद निवासी पुरनिया तालाब निकट डीएवी कॉलेज बलरामपुर लिखा हुआ है। पुलिस ने टोलकर्मी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

 

 

Don`t copy text!