देश-विदेश में सतनामियों के उत्थान के लिए कार्य कर रही समिति: कमलेश दास वर्ष 2000 में स्थापित सत्यनाम प्रचार समिति आर्यावर्त नागरिक सेवा ट्रस्ट से हुई सम्बद्ध
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी। आर्यावर्त नागरिक सेवा ट्रस्ट की एक बैठक सतनाम आश्रम श्री कोटवाधाम में संपन्न हुईद्य जिसमें बाबा कमलेश दास द्वारा वर्ष 2000 में स्थापित सत्यनाम प्रचार समिति को इस सार्वजनिक धर्मार्थ न्यास से सम्बद्ध करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया गया। इस मौके पर समिति के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा कमलेश दास ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश व भारतवर्ष के विभिन्न प्रांतों और पड़ोसी देश नेपाल भूटान आदि देशों में रह रहे प्रवासी सतनामियो के सामाजिक आर्थिक व सांस्कृतिक ‘भाषा एवं लिपि‘ उत्थान के लिए समिति द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब अंतरराष्ट्रीय सत्यनाम प्रचार समिति अपने प्रारंभिक स्थिति में देश और विदेश के सभी सतनामी संतों का क्रमबद्ध सूचीकरण करते हुए उनकी वाणी को एकत्र करके प्रकाशित कर सत्यनाम को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि देश विदेश के उत्कृष्ट सतनामियो की सहमति के पश्चात अति शीघ्र अंतरराष्ट्रीय प्रबंध कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक साहित्यकार प्रेमदास प्रेम तथा संचालन समिति के महासचिव डॉक्टर सत्यनाम शरण दास ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री मोहम्मद उमर, राजेश दास साहेब, राघवेंद्र तिवारी, कृष्ण कुमार यादव, राजकुमार मौर्य, छोटेलाल वर्मा, एल.एस.आनंद, अनिल कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

