बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी के निर्देशन में जनपद में यातायात प्रभारी एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात माह नवम्बर-2020 के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी यातायात रितेश कुमार पाण्डेय द्वारा नाका सतरिख पर वाहनों पर स्टिकर लगाकर तथा लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया साथ में ही यातायात कर्मियों के साथ मिलकर चार पहिया में सीट-बेल्ट और दोपहिया में हेलमेट लगाने वाले लोगों को गुलाब का फूल देकर जागरूक किया गया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

