सरकार का मकसद पूंजीपतियों का खजाना भरना: धर्मराज चैपाल में बोले सदर विधायक

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। आपका सेवक आपके द्वार चैपाल कार्यक्रम के अन्तर्गत सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने विकास खंड देवा के सरैया, जसवारा, बरबास समेत कई ग्राम सभाओं में चैपाल लगा ग्रामीणों से संवाद किया एवं फरियादियों की फरियाद सुनकर उनके त्वरित निस्तारण का प्रयास किया। इस अवसर पर विधायक धर्मराज ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार का मध्यम एवं गरीब वर्ग के लोगों से कोई सरोकार नहीं है सरकार का मकसद केवल देश के चंद पूंजीपतियों के खजाने भरने का है। देश के युवा,बेरोजगार,किसान बेहाल गरीब रोटी को तरस रहे है महंगाई से जनता की कमर टूटी जा रही है। एक बार फिर देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा जा रहा है देश की धरोहरो को गिरवी रख कर होने वाली करोड़ों रुपए की आय से पूंजीपतियों की जेब भरने का कार्य देश और प्रदेश की सरकार कर रही है यह कैसा सबका साथ सबका विकास है। इस अवसर पर मुख्य रूप से विनय कुमार यादव विधानसभा अध्यक्ष सदर, एमपी निगम, मो अलीम, दीपक गुप्ता, बाबुल मिश्रा, इरशाद मलिक, अजय अवस्थी, अमरेश यादव, कलावती, हिमांशु वर्मा विक्की, अजीत यादव, राजकुमार वर्मा, अर्जुन यादव, रमेश सिंह, प्रवीण सिंह, वीरेंद्र कुमार यादव, जसवंत यादव, मुन्ना यादव, युसुफ अब्दुल्ला समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

 

Don`t copy text!