अल्पसंख्यक महिलाओ हेतु 6 दिवसीय प्रशिक्षण नई रोशनी कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन 

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी । उत्तर टोला बंकी में अल्पसंख्यक महिलाओ में लीडर शिप डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम बैच न० 1 हेतु 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय सभासद पुन्नू द्वारा 25-11-2020 को मदरसा इस्लामियां गुलशने मुस्तफ़ा उत्तर टोला बंकी मे किया  गया ।मो० सईद मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी लखनऊ द्वारा आयोजित एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय (भारत सरकार) नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम में 25 महिलाओ का प्रशिक्षण प्रत्येक दिन इस बैच में किया जायेगा । प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रशिक्षणार्थियो को प्रशिक्षण किट एवं लंच पैक दिया गया । संस्था की शाइस्ता अख्तर  ने कहा  समय समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम  से प्रेरणा लेकर महिलाए स्वयं स्वावलंबी बन सकती हैं  ।लेकिन इसके लिए  जागरूकता ज़रूरी है ।प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुये कोरोना से बचने के उपायों का पालन सावधानी पूर्वक करने की सपथ दिलाई।उन्होने यह भी बताया कि प्रशिक्षण मानदेय  खाते में  पहुंच जायेगा ।सभासद पुन्नू ने सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिये प्रेरित किया ।इस मौके पर सम्बंधित विभागीय कर्मचारी एवं गण मान्य लोग भी मौजूद रहे ।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!