बाराबंकी। महात्मा गांधी से प्रेरणा लेकर आचार्य जेबी कृपलानी ने 30 नवंबर 1920 को बनारस में श्री गांधी आश्रम की नींव रखी थी। जिसके इस साल सौ वर्ष पूरे हो रहे है। इस शताब्दी वर्ष पर गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट वर्ष भर खादी पहनो, स्वदेशी अपनाओ अभियान से देश की जनता को जोड़ा जाएगा। जिसकी शुरूआत 30 नवंबर को गांधी भवन से पटेल प्रतिमा तक पदयात्रा निकालकर की जाएगी। उक्त बात प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने कही। उन्होने बताया कि शताब्दी के शुरुआत में चूंकि बहुत से लोगों को आना था जिसमें खादी ग्रामोद्योग के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल भी थे। लेकिन पीएम के वाराणसी दौरे के कारण अब लखनऊ के पूर्व मेयर दाऊजी गुप्ता, पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, शहनवाज कादरी, वरिष्ठ पत्रकार विजय दीक्षित, अनिल त्रिपाठी तथा दिल्ली से आये रिजवान रजा उक्त कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी कृपालानी और खादी पर विचार गोष्ठी होगी और उसके बाद गांधी प्रतिमा से पटेल प्रतिमा तक सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए पदयात्रा में शामिल होंगूे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

