शिव सेना की बैठक सम्पन्न

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था, बढ़ती दुराचार की घटनाएं, किसानों, युवाओं के शोषण एवं बेरोजगारी के खिलाफ सोमवार तीस नवम्बर को प्रदेश भर के शिवसैनिक लखनऊ जीपीओ गांधी प्रतिमा पर जमा होकर राजभवन तक प्रदर्शन करेंगे इस संबंध में रणनीति तय करने को लेकर शिवसेना जिला कार्यालय सोमैय्या नगर देवा रोड़ पर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने बताया कि शिवसेना प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर तीस नवम्बर दिन सोमवार को पूरे प्रदेश से शिवसेना पदाधिकारी सुबह ग्यारह बजे जीपीओ गांधी प्रतिमा पर एकत्र होकर विशाल प्रदर्शन का हिस्सा बनेंगे बाराबंकी जिले से शिवसैनिक सुबह दस बजे बस स्टॉप बाराबंकी से लखनऊ प्रस्थान करेंगे सभी पदाधिकारी निर्धारित समय पर बस स्टॉप पहुंचे जो भी पदाधिकारी अनुपस्थित होता है या बहाने।बाजी करेगा उस पर पदमुक्त करने की कार्यवाही की जाएगी। बैठक में संजय शर्मा, कमलेश सिंह चैहान, शेर बहादुर शेरा, अदनान खान, प्रवीण वर्मा, विश्वनाथ मौर्य आदि उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

Don`t copy text!