नहीं रहे मसालों के किंग एमडीएच वाले महाशय धर्मपाल, दिल का दौरा पड़ने से निधन
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
नई दिल्ली। देश की प्रतिष्ठित शीर्ष मसाला कंपनी महाशिया दी हट्टी (एमडीएच) के प्रमुख महाशय धरमपाल जी गुलाटी का निधन हो गया है। आज सुबह 5.38 पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 98 साल के थे। कोरोना से ठीक होने के बाद हृदयाघात से उनका निधन हुआ। व्यापार और उद्योग में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए पिछले साल उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मभूषण से सम्मानित किया था। गुलाटी का जन्म 27 मार्च, 1923 को सियालकोट (पाकिस्तान) में हुआ था। 1947 में देश विभाजन के बाद वह भारत आ गए। तब उनके पास महज 1,500 रुपये थे। भारत आकर उन्होंने परिवार के भरण-पोषण के लिए तांगा चलाना शुरू किया। फिर जल्द ही उनके परिवार के पास इतनी संपत्ति जमा हो गई कि दिल्ली के करोल बाग स्थित अजमल खां रोड पर मसाले की एक दुकान खोली जा सके।
Related Posts

