तीन साल पूरे होने पर सभासदों ने चेयरमैन का किया जोरदार स्वागत
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी। रामनगर पंचायत के तीन साल पुरे होने पर सभासदों ने चेयरमैन का माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत के बाद नगर में हुए विकास कार्य के अलावा होने वाले कार्यो पर भी फोकस किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी ने कहा कि तीस नवम्बर 2017 को चुनाव परिणाम आया था। निर्वाचन के तीन साल हो गए।जनता ने सेवा का अवसर दिया था।बिना भेदभाव तब से अब तक बोर्ड के सहयोग से कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा की अगर बोर्ड बढ़िया है और चिंतन बढ़िया है तो सभी कार्य अच्छे होंगे। चेयरमैन व बोर्ड एक मत से फोकस करे तो जनता का दिल जीता जा सकता है। उन्होंने कहा कि निर्वाचित सभी सभसादो को वे साथ लेकर चल रहे हैं और कोशिश होंगी की सब साथ रहें। समय कम है कार्य बहुत है।धन की उपलब्धता के साथ विकाश होगा। सभासद संत कुमार उपाध्याय ने कहा कि नगर की जनता के हित में कार्य हो रहा है।उसी के आशीर्बाद से जीत मिली थी उसका हित सर्वोपरि है। इस अवसर पर सभासद श्याम मोहन शुक्ल, रियाज अहमद, अवनीश मिश्र, राजन त्रिपाठी, शिव कैलाश, शुभम जायसवाल, मुनव्वर, राम करन, विक्कू आदि मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

