मोहम्मद व आले मोहम्मद का वसीला सबसे बेहतरीन वसीला है- मौलाना मो0रज़ा ज़ैदपुरी बगैर वसीले के कोई भी दुआ क़ुबूल नहीं होती
किसी के बारे में बुरा मत सोंचो सब के बारे में अच्छा सोंचना फायदेमंद होता है
बाराबंकी । मोहम्मद व आले मोहम्मद का वसीला सबसे बेहतरीन वसीला है।बगैर वसीले के कोई भी दुआ क़ुबूल नहीं होती । किसी के बारे में बुरा मत सोंचो सब के बारे में अच्छा सोंचना फायदेमंद होता है यह बात मौलाना मो0रज़ा ज़ैदपुरी ने बाद नमाज़े जुमा मस्जिद इमामिया में मज्लिसे छमाही जफ़र अब्बास इब्ने कल्बे अब्बास को खिताब करते हुए कहा।उन्होंने यह भी कहा कि हर जानदार को मौत का मज़ा चखना है ।मौत का वक़्त आ जाने पर एक लम्हे का भी मौका नहीं मिलेगा ।जिनके वारिसान लायक होते है उन मर्हूमीन की मुसीबते कम हो जाती हैं,जब वो ईसाल करते हैं ।ईसाल ए सवाब का दारो मदार नीयत पर होता है । आखिर में कर्बला वालों के मसायब पेश किये जिसे सुनकर मोमनीन रोने लगे । बानिये मजलिस मौलाना इब्ने अब्बास ने सभी का शुक्रिया अदा किया ।
Related Posts

