तीसरे दिन भी जारी रहा भाकियू का आन्दोलन नही निकला कोई हल तो आज लखनऊ करेंगे कूच
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स
बाराबंकी। किसान आन्दोलन का तीसरे दिन भी जारी रहा, आन्दोलन के दौरान किसानों ने केन्द्र व प्रदेश सरकारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन ‘टिकैत‘ द्वारा मुख्यालय स्थित गन्ना प्रांगण में शुरू हुआ धान आंदोलन आज तीसरे दिन भी जारी रहा।किसान सैकड़ो ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ ही खुले आसमान में धान की तौल कराने को लेकर डटे रहे। दोपहर बाद चली तीन दौर की वार्ता फिलहाल पूरी तरह सफल नही हुई। भाकियू का कहना है कि धान तौल को लेकर जब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकलता तब तक किसान यहीं जमे रहेंगे और धरना चलता रहेगा। 2 अक्टूबर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले शुरू हुए तहसील स्तर पर धान आंदोलन में तीसरे दिन भी कोई ठोस नतीजा नही निकल पाया।एसडीएम नवाबगंज अभय पांडे और डिप्टी आर एम ओ संतोष द्विवेदी से हुई वार्ता पर गुरुवार को चारों ब्लॉकों के धान किसानों की सूची देर शाम सौंप दी थी और ये ऐलान किया था कि शुक्रवार को कोई प्रशासन यदि कोई ठोस व्यवस्था नही करता तो किसान अपनी धान लदी ट्रालियां लेकर लखनऊ कूच करेंगे।लखनऊ कूच के ऐलान पर सक्रिय विपणन विभाग के अफसरों से किसान नेताओ की शुक्रवार की देर शाम तक तीन दौर की वार्ता चली जिनमे हरख और देवा ब्लॉक के धान किसानों की समस्याओं का तो लगभग समस्या का समाधान निकल आया लेकिन मसौली और बंकी के धान किसानो की समस्याओं का कोई ठोस हल नही निकल पाया।विपणन द्वारा मसौली में जो कांटे बताए गए उनमें दो कांटो का बन्द होना किसानों द्वारा बताया गया और बंकी में अतिरिक्त चार कांटो की मांग पर किसान अड़े रहे जिसको लेकर विपणन विभाग द्वारा चन्द घण्टो का वक्त मांगा गया। इसको लेकर भाकियू के तहसील अध्यक्ष राम सेवक रावत ने बताया कि संगठन की प्राथमिकता किसानों के धान तौल की है।विपणन विभाग हमे सभी कांटो की सूची देने के साथ बंकी में अतिरिक्त कांटे उपलब्ध कराए,सेंटरो की जांच के बाद किसान यहां से हटेंगे वरना धरना चलता रहेगा। संरक्षक उत्तम वर्मा ने कहा कि सभी ब्लॉकों की सूची दे दी गयी थी। प्रशासन किसानों को किसी तरह यहां से हटाना चाहता है। शनिवार दोपहर बाद किसान किसी भी हालत में नहीं रुकेगा वह लखनऊ कूच करेगा।
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स

