लम्बे समय के बाद खुला विद्यालय, छात्रों को बांटे ड्रेस

मुकेश कुमार बाजपाई संवाददाता थाना क्षेत्र रामसनेहीघाट

निंदूरा बाराबंकी। कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से लंबे समय तक बंद रहने के बाद परिषदीय स्कूल खुल गए हैं हालांकि अभी बहुत कम बच्चे ही स्कूल जा रहे हैं। वैसे भी बच्चों को उनके अभिभावकों की अनुमति मिलने के बाद ही स्कूल आनेे दिया जा रहा है। स्कूल खुलने पर अब परिषदीय स्कूलों में स्वेटर का वितरण किया जा रहा है। शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिडसावां में आयोजित कार्यक्रम में विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने छात्र-छात्राओं को स्वेटर ,जूते व रिपोर्ट कार्ड वितरण किया।इसके बाद अपने संबोधन में विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कहा कि शासन की मंशा है कि परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे अब अपने को कमजोर नहीं समझें। उनके लिए सरकार द्वारा भोजन, निःशुल्क किताब कापी, पोशाक व ठंड से बचने के लिए स्वेटर की व्यवस्था की गई है। बच्चों से अपेक्षा है कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें साथ ही अभिभावकों को चाहिए कि वे भी अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराने पर ध्यान दें।इसे पहले कालेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नव नियुक्त अध्यापकों का स्वागत किया गया।भारत -जापान एक्सचेंज प्रोग्राम 2020 के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मुनीपुर बरतरा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात मोहम्मद आसिफ का चयन होने पर विधायक ने उन्हें अंग वस्त्र व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।इस मौके खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार, संदीप वर्मा, ‌अनीता सिंह, सतेंद्र भास्कर, हरिप्रकाश शुक्ला, रंजीत सिंह, अनामिका भार्गव, अनछप कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय परवर भारी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुर्सी की बालिकाओं ने बहुत ही रोचक प्रस्तुति प्रस्तुत की।

मुकेश कुमार बाजपाई संवाददाता थाना क्षेत्र रामसनेहीघाट

 

 

 

 

Don`t copy text!