जनता को कानून का पाठ पढ़ाने वाले सिपाही अब अपनी मेहनत से बने शिक्षक* *69 हजार शिक्षक भर्ती में बाराबंकी जिले के पुलिस कर्मियों का हुआ चयन*
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स
*बुनियादी शिक्षा के साथ कानून की जानकारी देकर सवारेगे भारत का भविष्य* *सिपाहियों ने पुलिस अधीक्षक का किया धन्यवाद*
Related Posts
बाराबंकी । जनता को कानून का पाठ पढ़ाने वाले सिपाही अब बच्चों को शिक्षा देते नजर आएंगे जिनके कंधों पर अभी तक कानून व्यवस्था लागू करने की जिम्मेदारी थी अब वही सिपाही शिक्षा की बुनियाद से जुड़ देश के भविष्य निर्माण में योगदान देगे। 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 2019 में तमाम पुलिसकर्मियों का भी चयन हुआ है। जिले में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों ने भी इस परीक्षा में हिस्सा लिया था जिनका चयन शिक्षकभर्ती में हुआ है।कानून-व्यवस्था का जिम्मा उठाने वाले सिपाहियों पर अब देश का भविष्य बनाने की जिम्मेदारी होगी जिसे सवारने के लिए नवीन शिक्षक अग्रसर है विद्यालय जाकर यह सिपाही बच्चों को बुनियादी शिक्षा के साथ-साथ नैतिकता का भी पाठ पढ़ाते नजर आएंगे। खाकी वर्दी में अभी तक पुलिसिंग करने वाले ऐसे पांच सिपाहियों का शिक्षक भर्ती परीक्षा में चयन हो गया है।रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स

