मार्फिन तस्करों के अड्डे ध्वस्त करने के साथ नवयुवकों को नशे का आदि बनाने से बचाया।

रिपोर्ट- जितेंद्र शुक्ला/ लखनऊ /उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे हैदरगढ़ इलाके में मार्फिन तस्करों का एक समय बोलबाला था। तस्करों द्वारा अवैध कारोबार बड़े स्तर पर संचालित था।मार्फिन पीने वाले नवयुवकों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही थी। तमाम ऐसे परिवार थे जो बर्बाद हो रहे थे। और उनके घर के नवयुवक मार्फिन पीने के शिकार हो रहे थे। इन परिवारों को बचाने का कार्य एसएचओ धर्मेंद्र कुमार सिंह रघुवंशी ने किया लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर अनगिनत तस्करों को जेल की सलाखों भीतर भेजकर इनके संचालित अड्डों को ध्वस्त कर दिया। ताजा मामला फिर एक बार सामने आया 100 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली।एसएचओ धर्मेंद्र कुमार सिंह रघुवंशी का कहना है कि इलाके में तमाम ऐसे परिवार थे।जो उनके बच्चे इस मार्फिन के आदी होते जा रहे थे।और तस्करों के अड्डे बड़े स्तर पर संचालित थे। जिनके ठिकानों को ध्वस्त कर गिरफ्तार कर जेल भेजने का अभियान तेजी से अभी भी चलाया जा रहा है। जिससे नौजवान युवक नशे के आदी ना बन सके और नशे के चलते अपराध ना हो और परिवारों के नवयुवकों को बचाया जा सके।

Don`t copy text!