कोर्ट के आदेश पर चार नामजद कुछ अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी
बाराबंकी।कुर्सी फार्म हाउस पर तोड़फोड़, मारपीट और लूट के मामले में कोर्ट के आदेश पर एक वर्ष बाद पुलिस ने चार नामजद सहित बीस अज्ञात के खिलाफ लूट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक लखनऊ जनपद के महानगर थाना अंतर्गत निवासी वैभव गोयल ने आरोप लगाया था कि कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम बहरौली में उनका फार्म हाउस है जिसकी देख रेख के लिए उसने लखनऊ के ही एक व्यक्ति को मैनेजर रखा हुआ है। बीती दिन रात्रि करीब एक बजे अलीम पुत्र रौनक ,मेराज पुत्र फय्याज ,टाइयां पुत्र जसवंत निवासी बहरौली थाना कुर्सी व लालबहादुर निवासी महाराष्ट्र पुणे करीब 20 अज्ञात लोगो के साथ उसके फार्म हाउस पर अवैध तमंचा व लाठी डंडों से लैस होकर पहुंचे और फार्म हाउस के बाहर लगे पोल को उखाड़ दिया तथा खेत में लगी फसल नष्ट कर दिया । फार्म हाउस पर मौजूद उनके मैनेजर ने जब विरोध किया तो उसको मारा पीटा और भद्दी ,भद्दी गालियां दी। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके पास रखें बीस हजार रुपए भी लूट लिए और फरार हो गए। पीड़ित में कुर्सी थाने में मामले की शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया था । जिसके बाद पीड़ित ने धारा 156(3) के तहत कोर्ट में अपील कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगायी थी। अब कोर्ट के आदेश पर 1 साल बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

