05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद।01 अभियुक्त गिरफ्तार,

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स

एटा अवैध शराब के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण।

(1)- थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त महेश पुत्र वीरवल निवासी ग्राम नकटइ थाना अलीगंज एटा को ग्राम भगवानपुरा रास्ते से 05 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजा का रामपुर एटा पर मु0अ0स0- 137/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स

Don`t copy text!