बाराबंकी। आंखे भगवान का दिया वह अनमोल उपहार है जिनके बिना प्रकृति के नजारे लेने के साथ इस दुनिया को देख पाना नामुमकिन है गरीबों,असहायों के इसी दर्द को समझते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव द्वारा अपने निजी पैसों से गरीबों और असहायों की निशुल्क आंखो की जांच और मुफ्त चश्मा वितरण कैंप का आयोजन विकास खंड बंकी की ग्राम सराय मिही चैराहे पर किया गया। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा में जो आंनद आता है उसका सुख सत्ता में बैठे लोग नहीं जान सकते ये लोग सिर्फ चंद पूंजीपतियों की तिजोरियां भरना में मस्त है वो क्या जाने गरीबों का दुख दर्द और उनकी मुसीबतें क्या होती है,जिन्होंने कभी गरीबी देखी ही नहीं। उन्होंने कहा जीवन में सेवा भाव के कारण ही हम गरीब,जरूरतमंद एवम असहायों की भलाई का काम कर सकते है। इससे पहले विधायक धर्मराज ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर फीता काट कर अपने निजी पैसे से संचालित निशुल्क नेत्र शिविर का उद्धघाटन किया। नेत्र शिविर में लगभग 400 लोगो की आंखो की जांच की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से विनय कुमार यादव, हुमायूं नईम खान, दीपक गुप्ता, बाबुल मिश्रा, अजय अवस्थी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

