झारखंड : राजधानी रांची सहित कई इलाकों में अचानक हुई बारिश से बढ़ी सर्दी, जानें मौसम का हाल रविवार को रांची सहित पलामू, चतरा और रामगढ़ के आसपास के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

https://www.smnews24.com/?p=20668&preview=true

मौसम विभाग का कहा कि बादल छंटने के बाद प्रदेश में ठंड और बढ़ सकती है।

रांची : झारखंड की राजधानी रांची सहित प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार को हल्की बारिश (Rain) हुई. इससे सर्दी में एकाएक इजाफा हो गया. ऐसे में ठंड के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. शरीर को गर्म रखने के लिए आमजनों को आग का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, अभी आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग का कहा कि बादल छंटने के बाद प्रदेश में ठंड (Cold) और बढ़ सकती है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार को रांची सहित पलामू, चतरा और रामगढ़ के आसपास के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई. मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार,मंगलवार और बुधवार को भी हजारीबाग, बोकारो, कोल्हान, सिमडेगा, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, चतरा, कोडरमा, पलामू, लातेहार और गढ़वा में हल्के दर्जे की बारिश की संभावना जताई है।

इस दौरान ठंड बरकरार रहेगी

वहीं, अगर बिहार की बात करें तो मौसम विभाग ने कल कहा था कि प्रदेश में ठंड का असर 18 दिसंबर से बढ़ सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज किए जाने की उम्मीद है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर ने पूर्वानुमान जताते हुए बताया कि इस दौरान बिहार के कई जिलों का तापमान 7 डिग्री तक रहने की भी संभावना होगी। उन्होंने बताया कि अगले 72 घंटे तक बिहार के लोगों को घने कोहरे से राहत मिलेगी लेकिन इस दौरान ठंड बरकरार रहेगी।

गिरावट दर्ज की जा रही है

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश को लेकर भी पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के कई हिस्सों में ये बारिश 15 दिसंबर और 16 दिसंबर को हो सकती है। बारिश का कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना बताया जा रहा है। बिहार में फिलहाल लोगों को ठंड से अधिक कोहरे के कारण परेशानी हो रही है। दिन का तापमान जहां सामान्य रह रहा है वहीं रात को तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

Don`t copy text!