दीपाली लखनऊ में बेस्ट प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। लखनऊ में हुऐ एक कार्यक्रम में बाराबंकी जिले की मेकअप आर्टिस्ट दीपाली रस्तोगी को बालीवुड अभिनेत्री दीपिका नागपाल द्वारा बेस्ट प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट अवॉर्ड 2020-21 से सम्मानित किया गया। दीपाली रस्तोगी का स्टेशन रोड बाराबंकी शहर मे लेक्मे इन ब्यूटी पार्लर नाम से प्रतिष्ठान है। दीपाली ने लखनऊ व आस पास कई फिल्मों की सूटिंग के दौरान कलाकारों का मेकअप कर चुकी है। अवॉर्ड मिलने पर दीपाली रस्तोगी ने कहा कि मुझे यह अवॉर्ड मेरी मेहनत लगन और माता पिता के आशीर्वाद के कारण मिला है। इस प्रतियोगिता में लखनऊ सहित कई जिले की मेकअप आर्टिस्ट ने हिस्सा लिया। बधाईयां देने वालों का तांता लगा रहा।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

 

 

 

Don`t copy text!