शिवसैनिकों ने की तीनों कानून को रद्द किए जाने की मांग

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। किसानों बिल के तीनों कानून को रद्द किए जाने की मांग को लेकर शिवसैनिकों ने पार्टी के जिला प्रमुख मनोज विद्रोही के नेतृत्व में नगर के अयोध्या राज मार्ग पर विजय नगर मोड़ पर किसान बिल की प्रतियां फूंककर विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर अपने संबोधन में शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने कहाकि केंद्र सरकार पूर्णतया किसान विरोधी है किसान बिल लाकर किसानों के शोषण की पूरी तैयारी की गई है पूंजीपति किसानों का जमकर शोषण करेंगे अब तक किसान आंदोलन के दौरान तेईस किसानो ठंढ से मौत हो चुकी है सरकार किसानों से माफी मागंते हुए किसानों के आंदोलन को समाप्त कराए नही तो इसका परिणाम किसान चुनावो में देंगे। इस अवसर पर संजय शर्मा, कमलेश सिंह चैहान, दीपू आदि उपस्थित थे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

Don`t copy text!