मसौली बाराबंकी। मसौली पुलिस ने मस्ताननगर में जुआ खेल रहे आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को गिरफ्तार कर फड़ व जमातलाशी में 51 सौ की नगदी सहित 52 ताश के पत्ते बरामद किये। पुलिस ने जुआरियों के विरुद्ध जुआ एक्ट की कार्यवाही की है। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शर्मा को मुखबिर द्वारा मिली सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह, उपनिरीक्षक राकेश वर्मा,आरक्षी जयन्त चैधरी, मो. आमीन, कंचन गौतम, ज्ञान प्रताप सिंह ने कस्बा मसौली के मोहल्ला मस्ताननगर में नहर के किनारे जुआ खेल रहे अमदहा निवासी अकबर अली पुत्र बसीर, कटरा मसौली निवासी राम कुमार पुत्र परमेश्वर, सन्दीप पुत्र लल्लू शर्मा,अनिल पुत्र राम खेलावन,नदीम पुत्र मो0 सलीम, शिवशंकर पुत्र हनुमान यादव, इम्तियाज पुत्र छोटकाऊ को दबोच कर 52 ताश पत्ते सहित फड़ से 35 सौ व जमातलासी पर 16 सौ रुपये बरामद किये। पुलिस ने अभियुक्तो के विरुद्ध जुआ एक्ट की कार्यवाही की है।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

