महिलाओं को किया जागरुक, बांटे कपड़े

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

बाराबंकी। विकास खण्ड सूरतगंज की ग्राम पंचायत चैनपुरवा में लायन्स ग्रुप द्वारा ग्रामीणों को आत्म निर्भर बनाने के लिये जागरुक किया व महिलाओं और बच्चों को कपड़े वितरित किये। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक डा. अरविन्द चतुर्वेदी ने अवैध शराब बनाने के लिये मशहूर ग्राम चैनपुरवा में महिलाओं व ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के खातिर संकल्प लिया था। उनकी मुहिम सार्थक रही और मात्र एक माह के अन्दर ही ग्रामीणों ने शराब का धंधा छोड़कर आत्मनिर्भर बनने के खातिर खुद का काम शुरु किया। रविवार को लायन्स क्लब टीम के साथ में पुलिस अधीक्षक डा. अरविन्द चतुर्वेदी ग्राम चैनपुरवा पहुंचे और संस्था के अध्यक्ष ममता सिंह के साथ में वहां की महिलाओं को कपड़े वितरित किये।

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

 

 

Don`t copy text!