फैसल मलिक ने पार्टी कार्यकारणी सदस्य का किया स्वागत
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी। रामनगर के ग्राम सुंधियामऊ, बरैया तथा सूरतगंज में मीटिंग का आयोजन हुआ ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सज्जाद हुसैन एडवोकेट का कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कई लोगो को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सज्जाद हुसैन ने कहा कि एआईएमआईएम पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी तभी हम लोगो को सफलता मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी मुसलमानों के हक के लिये लड़ाई लड़ रहे है और आज लगभग हिंदुस्तान मे उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। श्री हुसैन कहा कि बाराबंकी के 6 विधान सभा में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमन पार्टी अपने उम्मीदवार को लड़ाएंगे और सभी प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के जिला महासचिव फैसल मलिक ने बैठक कर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुवे कहा कि हम को बाराबंकी की सभी विधानसभा पर पूरी मेहनत से चुनाव लड़ेंगे अब्दुल मन्नान साहब के पार्टी शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है और सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी के कंधे से कंधे मिलकर यूपी में भी किले को फतेह करने का काम करेंगे। श्री मलिक ने कहा कि हम सभी को दिन रात मेहनत करनी होगी तभी हम सबको कामियाबी मिलेगी और यूपी में आने वाले चुनाव मे ओम प्रकाश राजभर के साथ मजबूती से चुनाव लड़ेगी, जिसमे उपस्थित जिला सचिव कारी परवेज जिला संयुक्त सचिव डॉक्टर शत्रोहन जिला कोषाध्यक्ष जैद सिद्दीकी, मोहम्मद शकील सूरतगंज, ताज मोहम्मद, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद फिरोज लोग, मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

