अल्पसंख्यक महिलाओं का नेतृत्व विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान द्वारा नई रोशनी कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक महिलाओं का छः दिवसीय नेतृत्व विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय ग्राम भुडेहरी विकासखंड बनीकोडर में कोतवाली रामसनेहीघाट से एसआई महेंद्र सिंह शिक्षा विभाग बीआरसी प्रमोद वर्मा ग्राम प्रधान मुंसीधा खातून पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। एसआई महेंद्र सिंह ने कहा जब भी महिलाओं बालिकाओं को पुलिस की आवश्यकता है 24 घंटे सहायता व सुरक्षा के लिए उपलब्ध है उसके लिए आपको 112 नंबर हमेशा याद रखना चाहिए उन्होंने सभी महिलाओं को सुरक्षा का एहसास दिलाया बीआरसी प्रमोद वर्मा ने कहा महिलाएं देश की धूरी होती हैं महिलाएं हर क्षेत्र में आज बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं इसलिए महिलाओं बालिकाओं को पढ़ा होना अति आवश्यक है और प्रधान संघ अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने महिला घर की शोभा होती है महिलाओं को भी अपने हक अधिकार जानने की जरूरत है आजकल के जमाने में महिलाओं को अपने घर की छहर दी वालियों मैं ही नहीं बल्कि समाज के तौर तरीके कानून हक अधिकार को भी जानना अति आवश्यक है आज महिलाएं देश में कंधे से कंधा मिलाकर हर विभाग में काम कर रही हैं इसलिए ग्रामीण महिलाओं को भी आगे आना चाहिए जिससे हमारे गांव देश का विकास हो सके इस अवसर पर कांस्टेबल राजा यादव अनीता सिंह संस्था सचिव विनोद कुमार अवधेश कुमार अखिलेश कुमार राम कैलाश बंदना अंजलि जयसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

 

प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित


बाराबंकी। सांसद आदर्श ग्राम शाहपुर कड़ेरा में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार की नई रोशनी योजनान्तर्गत बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान, बाराबंकी द्वारा अल्पसंख्यक महिलाओं का आयोजित छः दिवसीय नेतृत्व विकास प्रशिक्षण आज छठवें दिन प्रमाण पत्र वितरण के साथ सम्पन्न हो गया। सत्र समापन अवसर पर ग्राम प्रधान राम उदित रावत ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए कहा कि यह योजना हमारे गांव की महिलाओं के जीवन मे बदलाव लाएगा। महिलाये इस प्रशिक्षण में सीखी गई बातों को अपने व्यवहार में लाये जिससे प्रशिक्षण की सार्थकता साबित हो। प्रशिक्षक जियालाल, जीनत बेबी, पंकज एवं गुड़िया ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने के लिए बधाई दी। प्रतिभागी अफ्साना, नूरजहां, जुवेदा, नूरसबा बानो, ज्योति समसुल निशा, नंदिनी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये और सभी को धन्यवाद दिया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

Don`t copy text!