बाराबंकी। हैदरगढ़-भिटरिया मार्ग पर बुधवार को शाम दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत के बाद एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में गिर कर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा हैदरगढ़ भिटरिया मार्ग पर असंद्रा थाना क्षेत्र के पूरे मकरंद गांव के निकट हुआ। यहां दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खड्ड में जाकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने केबिन में फंसे चालक रामबरन निवासी भवानी सिंह का पुरवा कोतवाली हैदर गढ़ को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया स दूसरे ट्रक का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स

