दबंगो के हौसले बुलंद, जबरन जमीन पर निर्माण कार्य किया शुरु
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
सुबेहा बाराबंकी। योगी राज मे दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद है कि जबरन दूसरे की भूमि को हथियाने की मंशा से भूमि पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर उक्त निर्माण को रोकवाने की मांग की है। मामला सुबेहा थाना क्षेत्र के नटबीरन मजरे जमीन हुसैनाबाद गांव का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव निवासी बैजनाथ पुत्र रामहर्ष ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि हमारी पैतृक जमीन गाटा संख्या 00272 जिसको हमने अपने रिश्तेदार राकेश कुमार के हाथों बेच दी थी। रिश्तेदार राकेश कुमार शहर में रहते है जिसका फायदा उठाकर नटबीरन चैधरी का पुरवा गांव के रहने वाले ननकऊ यादव व सतबरपुर के अलालऊद्दीन ने मिलकर उक्त जमीन पर जबरन निर्माण कार्य शुरू कर दिया है, जिसका विरोध करने पर ननकऊ व अलालऊद्दीन एकजुट होकर मारपीट पर आमादा हो जाते है क्योंकि दोनों दबंग किस्म के व्यक्ति है। इस संबंध में जब पीड़ित ने पुलिस से शिकायती पत्र लिखा तो पुलिस ने कार्यवाही करने के बजाए उलटा पीड़ित को ही डराने धमकाने लगे। जिसके बाद पीड़ित न्याय के लिये दर दर भटकने पर मजबूर हो रहा है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

