कृषि कानून के खिलाफ भाकियू ने किया भूख हड़ताल

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। कृषि कानून के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन के शीर्ष नेतृत्व के आहवान पर ग्राम पंचायत बांसा इकाई के पदाधिकारियों ने ईदगाह मैदान में एक दिवसीय भूख हड़ताल कर विरोध प्रकट किया। भारतीय किसान यूनियन बांसा इकाई के अध्यक्ष नासिर हुसैन ने भूख हड़ताल को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक ओर केंद्र सरकार किसानों की आय दोगनी करने का ढिंढोरा पीट रही है, वहीं जो तीन किसान बिल लाए गए हैं, वह किसानों के हित में नहीं हैं। सरकार को कानून बनाने से पहले किसान संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्षों से मशवरा करने के बाद ही किसान बिल संसद में पास करना चाहिए। लेकिन सरकार ने बिल पास करके किसानों का शोषण करते हुए कारपोरेट जगत के लोगों के विकास के लिए बिल पास कर दिया। इस मौके पर भाकियू ब्लाक उपाध्यक्ष एजाज अंसारी, रईस, शिब्ली मियाँ, एखलाख अहमद, रजी, शानू, लवकुश वर्मा, कलीम, कल्लू , कामिल अली, मेराज अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

 

 

Don`t copy text!