कांग्रेस, बसपा को छोड़कर सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की……….
कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट
बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स आज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस, बसपा को छोड़कर सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद एवं संचालन कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा ने किया

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गौरव रावत जी ने कहा जिस तरह वर्तमान सरकार किसानों ,नौजवानों, छात्रों, बेरोजगारों के साथ छल करने का काम कर रही है उनके हक अधिकार छीन कर अपमानित करने का काम कर रही है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने सदैव किसानों, छात्रों ,नौजवानों, बेरोजगारों के हक और अधिकार दिलाने के लिए आगे रहे हैं और आने वाले समय में भी इनके सम्मान के साथ कोई समझौता समाजवादी पार्टी नहीं करेगी किसानों की लड़ाई समाजवादी पार्टी हमेशा लड़ती आ रही है लेकिन वर्तमान सरकार पुलिस व प्रशासन के दम पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को प्रताड़ित करने का काम करती है हमारे कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर झुकने वाले नहीं हैं।
सपा जिला अध्यक्ष हाफिज अहमद ने शामिल हुए समस्त लोगों को पार्टी में माला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि आप सब के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा आप सब आज से ही बूथ स्तर तक समाजवादी पार्टी के पक्ष में काम करने की शुरुआत करें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के आवाहन पर 25 दिसंबर को गांव गांव चौपाल लगाकर किसानों के समर्थन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पूरे जनपद में संचालित होगा इस कार्यक्रम में समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी पूरे जी जान से लग जाएं ताकि देश में आंदोलित किसानों के हक और अधिकार जो छीने जा रहे हैं उनको पुनः वापस दिलाया जा सके।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कामता यादव, अल्पसंख्यक सभा के पूर्व अध्यक्ष कय्यूम प्रधान ,अल्पसंख्यक सभा के नगर अध्यक्ष हाफिज सलमानी, मोहम्मद अकरम सलमानी पूर्व प्रधान ,हाफिज उमेर ,शमशेर रावत, कालीचरण रावत, महेश गौतम, सलमान शाह, धर्मराज भारती, राजेंद्र रावत ,प्रेम यादव ,सलमान शाह, गयासुद्दीन अंसारी, सुशील, हंसराज ,ताहिर सलमानी, शाहिद सलमानी, पिंटू यादव ,अब्दुल अली शाह ,मोहम्मद जैद ,गयासुद्दीन अंसारी ,नसीरुद्दीन शाह, मणिकांत, मकबूल अहमद, मोहम्मद फरहान आदि लोग शामिल रहे।
कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

