धान खरीद को लेकर बिलौचियो ने निकाला नयाब तरीका किसान के नाम फर्जी सत्यपान कराकर धान तौला जा रहा है
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद विचैलियों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। धान खरीद को लेकर जिले में किसानो द्वारा आंदोलन कर रहा है। लेकिन विभागीय व विचैलियों की साठगांठ से फर्जी किसानों के नाम से आन लाइन व सत्यपान करा कर धान खरीद की जा रही है। जिसको लेकर भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चैधरी ज्वाला सिंह व जिलाध्यक्ष सन्तोष तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा है कि जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद विचैलियों के आगे किसान के धान की तौल नही हो पा रही है । क्यों कि विचैलियों ने भी किसानों के नाम ही ऑन लाइन व सत्यापन करा रखा है । किसान नेता द्वय ने आगे कहा कि विचैलियों का दो दो बार धान हो जाने के बावजूद भी उन्ही की ट्रालिंया लाइन मे खडी है किसान धान क्रय केन्द्रों पर भीड देख पिछड जाता है। इधर दो दिनों से जिलाधिकारी, अपरजिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व तथा समस्त तहसीलों के उपजिलाधिकारी द्वारा धान क्रय केन्द्रों पर बढायी गयी सख्ती से विचैलिये पिछडे है तब से कम से कम छोटे किसानों के धान की तौल मंगलवार व शुक्रवार को होने लगी है। उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर प्रतिपाल सिंह चैहान विपणन धान क्रय केन्द्र टिकैतनगर व बदोसरांय का प्रतिदिन निरीक्षण करके छोटे किसानों के धान को उनके क्रम के अनुसार तौलवा रहे है। संगठन के जिलाध्यक्ष किसान नेता संतोष तिवारी प्रशासन से माग की है कि छोटे किसानों की धान तौलाई की जाये।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

