किसान दिवस पर मोदी की मन की बात, सीएससी सेंटर पर उमड़ा किसान
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी। किसान दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएससी सेंटरो के माध्यम से किसानो को संबोधित किया द्य साथ ही सीएससी वीएलई कि पहुँच सीधे नागरिकों एवं किसानो तक है जो किसानो के अधिकारों के प्रति जागरूकता को बेहतर ढंग से बताने का कार्य कर रहे है। साथ ही सीएससी वीएलई द्वारा सरकार के विभिन्न लाभार्थी योजनाओं मे नागरिकों एवं किसानो को सीधे लाभ दिये जाने मे सहयोग की प्रशंसा की है द्य इस कार्यक्रम के दौरान वर्तमान मे भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली ज्यादातर सेवा किसानो के लिए जैसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना आदि योजनाओं के पंजीकरण मे सीएससी वीएलई ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फसल बीमा करने के लिये किसानो में जागरूकता के लिये सीएससी डिजिटल विलेज सहाबपुर में सीएससी संचालक परवेज आलम के द्वारा जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया जिस से किसानो में जागरूकता बढे और वो लोग फसलो में होने वाले नुकसान के लिये अपनी फसल का बीमा कराये भारत सरकार के मिनिस्ट्री आफ आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक मंत्रालय द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों ने आज प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत किसानों एवं नागरिको को जागरूक करने के लिए जागरूकता बाइक रैली निकालकर इस योजना में और गति देने का काम किया है। जागरूकता रैली का शुभारंभ सहाबपुर प्रधान प्रतिनिधि- मो वसीम अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होने बताया कि जनपद के सरकारी केंद्रों के अलावा जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटर पर प्रधानमंत्री फसल बीमा की सुविधा उपलब्ध है। सहाबपुर से आरंभ होकर यह बाइक रैली विकास खंड की दर्जनों ग्राम पंचायतों से होते हुए ग्राम पंचायत मसौली में समाप्त हुई एवं जनपद के आसपास के इलाकों में इस योजना के तहत होने वाले लाभ के बारे में आम जनमानस को जागरूक किया। फसल बीमा के लिये कोई भी किसान सीएससी केंद्र से संपर्क कर अपना बीमा करवा सकते है। जनपद के सभी सीएससी केन्द्रों के माध्यम से आज हो रहे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

