पूर्व विधायक राम का हुआ जोरदार स्वागत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

सुबेहा बाराबंकी। क्षेत्र के शुकुलपुर में राजेंद्र यादव की अध्यक्षता में किसान चैपाल का आयोजन किया गया।जिसके मुख्य अतिथि सपा के पूर्व विधायक राम मगन रावत रहे। समाजवादी कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक राम मगन का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक ने लोगों को संबोधित कर ते हुए कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के हित में कार्य न करके दलालों को बढ़ावा दे रही है, आज किसान ही नहीं अपितु हर वर्ग वर्तमान सरकार से परेशान है। आपको बताते चलें कि वर्तमान सरकार की तानाशाही से आए दिन गरीब किसान गरीब परिवार परेशान हो रहा है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की मंशा है कि कोई भी गरीब परिवार भूखा ना रहे और किसान के हित में बात करके किसान बिल का विरोध करते हुए हम किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। हमारी पार्टी अनेक प्रकार की योजना चलाकर चाहे समाजवादी पेंशन हो, अवाम की सहायता हेतु सौ नंबर पुलिस, एंबुलेंस चलाई गई थी ,वर्तमान मे इस सरकार ने समाजवादी पेंशन को तो खत्म ही कर दिया और अनेक प्रकार की योजनाओं में परिवर्तन करके हमारी पार्टी की योजनाओं पर कब्जा करने का काम कर रही। इस मौके पर पवन तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अंजनी तिवारी, अशोक सिंह, लव कुमार सिंह, पंडित आनंद प्रकाश ओझा, लल्लू प्रसाद यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!