अधिवक्ता पर हुवे हमले के विरोध में हैदरगढ़ अधिवक्ताओं ने सौपा ज्ञापन दोषी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध की कठोर कार्यवाही की मांग

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

हैदरगढ़ बाराबंकी। जनपद एटा में कार्यरत शासकीय अधिवक्ता के मकान का दरवाजा तोड़कर और घर में घुसकर अधिवक्ता एवं परिजनों के लात घूसों और लाठी-डंडों से बर्बरता पूर्वक पिटाई करने के बाद अधिवक्ता को लॉकअप में बंद करने की घटना की अधिवक्ताओं द्वारा कड़ी भर्त्सना की गई। इस संबंध में तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपकर दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की हैं। दिए गए ज्ञापन में शासकीय अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा के साथ हुई मारपीट की घटना की माननीय उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में विशेष जांच दल गठित कर जांच कराए जाने, एटा के एसपी सीओ, प्रभारी निरीक्षक एवं दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने के अलावा दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कठोर कानूनी कार्यवाही अमल में लाए जाने के माँग की गईं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार को ऐसी घटना की पुनरावृति ना होने देने का आदेश देने तथा अधिवक्ता संरक्षण कानून को तत्काल लागू किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष अचल कुमार मिश्रा महामंत्री हरिश्चंद्र चंद्र सिंह, जितेंद्र नाथ पांडे, पूर्व महामंत्री सुनील त्रिवेदी, महेंद्र प्रताप सिंह, राम प्रताप सिंह, विजय राज सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह बिज्जू, राधे लाल, रामप्रसाद तिवारी ,मुंशीलाल, मनीष सिंह अखिलेश कुमार मिश्रा सुरेंद्र बस सिंह देवेंद्र सिंह राम दास वर्मा विजय कुमार यादव हरिहर प्रसाद मिश्रा चंद्रशेखर संजय सिंह राजेश तिवारी ओम प्रकाश चैहान जीत बहादुर सिंह राम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!