किसानों के खाते में भेजी जा रही धनराशि

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541

रामनगर बाराबंकी। तहसील क्षेत्र की सभी बैंक शाखाओं पर किसान सम्मान योजना के लाभार्थी लघु एवं सीमांत कृषकों की भारी आमद रही।बैंक आफ इंडिया की बहरामघाट शाखा के प्रबंधक यशवंत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्नदाता सरकार द्वारा सीधे खाते में भेजी जा रही सम्मान राशि का संदेश मोबाइल में पाकर शाखा में पधारते हैं व योजना का लाभ उठाकर प्रसन्नचित होकर लौटते हैं।वहीं उपस्थित क्षेत्र के लाभार्थी किसानों ने इस बारे में बताया कि ये समय गेहूं की फसल में सिंचाई करने एवं यूरिया के छिड़काव का है।ऐसे में प्रधानमंत्री द्वारा भेजी गई इस धनराशि से छोटे किसानों का खाद पानी आराम से हो जाएगा।

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541

 

Don`t copy text!