समाजसेवी व सपा के जिलाउपाध्य प्रदीप सिंह सिसोदिया ने सरयू नहर के कटान की वजह से सैकड़ों एकड़ खेत का फसल बर्बाद होने के सम्बन्ध में राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदया संत कबीर नगर के प्रतिनिधि उप जिलाधिकारी ख़लीलाबाद को दिया
आज विधानसभा ख़लीलाबाद के कोनी-नौरंगिया के पास सरयू नहर खंड के बड़ी नहर में कटान की वजह से सैकड़ों एकड़ खेत का फसल बर्बाद हो गया विगत 5 वर्षों से लगातार यह कटान ही रही है लेकिन कोईअधिकारी आज तक इस समस्या का निराकरण नही कराया,आज पुनः यह कटान हो गई दुःखी किसानों ने आज प्रशानिक अधिकारियों को प्रदीप सिंह”सिसोदिया” के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदया संत कबीर नगर के प्रतिनिधि उप जिलाधिकारी ख़लीलाबाद के माध्यम से दिया गया,एवम उपजिलाधिकारी महोदय एवम पुलिस क्षेत्राधिकारी महोदय को पूरे प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कराकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया गया
ज्ञापन में प्रथम बिंदु किसानों की बर्बाद फसल का मुवावजा,टूटी हुई नहर का बोल्डर पिचिंग कराने,एवम नहर टूटने की इस्तिथि में पानी के जमाव को कष्टहरणी नदी से जोड़ने एवम तामेश्वरनाथ-मैनसिर मार्ग के मध्य नहर में अस्थाई अप्रोच को हटाकर स्थाई पुलिया बनाने एवम दोषी अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की गईइस अवसर पर प्रमोद यादव,परम वीर पासवान,राघवेंद्र सिंह,हरिगोविंद सिंह,गुगली,अजय यादव,अरविंद चौधरी,मैनपाल चौधरी,चंद्रकेश चौरासिया,ओमप्रकाश यादव,सुरेंद्र यादव,परमेश्वरी पासवान,राजेन्द्र पासवान,हर्ष यादव,महेश अग्रहरी,अनीश ओझा,अवधेश पांडेय,दीपक सहित हज्जरों किसान उपस्तिथि रहेउप जिलाधिकारी महोदय ने अस्वासन दिया कि किसानों की सभी मांगो को पूरी करने हेतु उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे

