अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा की बैठक
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। उ.प्र. सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य श्यामलाल वाल्मीकि का जनपद बाराबंकी के आगमन पर आ.भा. वाल्मीकि महासभा के पदाधिकारियों ने स्वागत करके वाल्मीकि समाज की समस्याओं से अवगत कराया उसके बाद नगर पालिका परिषद् नवाबगंज में सफाई कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सफाई कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा कर निराकरण करने के निर्देश दिये। उसमें उपरोक्त संतोषी मन्दिर के निकट वाल्मीकि आश्रम प्रांगण में अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा एवं अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के आयोजन में एक समरस्ता बैठक की गई। सुमित वाल्मीकि, अनूप वाल्मीकि, संदीप वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि कोषाध्यक्ष, मुनेश्वर वाल्मीकि, ज्ञानचन्द्र वाल्मीकि एवं अन्य समाज के लोग उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

