दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

मसौली बाराबंकी। शुक्रवार की देर शाम खलिहान में शौच के लिए गयी नाबालिग किशोरी से एक 22 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामला मसौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है शुक्रवार की देर शाम एक 15 वर्षीय किशोरी शौच के लिए खलिहान की ओर गयी थी वही पर पहले से ही मौजूद 22 वर्षीय युवक ने किशोरी को अकेला पाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया। किशोरी ने पूरी आपबीती अपने परिजनों को बतायी। किशोरी ने गांव के ही एक युवक द्वारा रेप किये जाने की जानकारी दी। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुँची मसौली पुलिस ने आरोपी की तलाश की परन्तु पता नही चल सका। पीड़िता की माँ की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

 

 

 

Don`t copy text!