जरुरतमंदो को दी खाने की सामग्री

मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 9984798279

बाराबंकी। फुटपाथों पर रात्रि बिताने वाले मजदूर, रिक्शेवाले व जरूरतमंद लोगों को ठण्ड से बचाने व भूख शांत करने के अभियान में उ0प्र0 एहसास फूड बैंक ने आज 18वें दिन भी मूंगफली गुड़ की पट्टी, रामदाना, लाई के लड्डू, चिक्की आदि खाने की सामग्री का वितरण जारी रहा। बुधवार को समाजसेवी रत्नेश कुमार के निर्देशन में फूड बैंक की टीम ने शहर के छाया चैराहा, पटेल तिराहा, देवा रोड, जिला अस्पताल कचेहरी रोड आदि स्थानों पर लगभग एक सैकड़ा से अधिक लोगों को खाने की सामग्री वितरित की गई। उल्लेखनीय है कि एहसास फूड बैंक की टीम रात्रि में नौ बजे के बाद शहर में भ्रमण कर फुटपाथों पर मिलने वाले, रैन बसेरों व रिक्शे वालों को गुड़ मूंगफली की पट्टी, रामदाना, लाई के लड्डू, चिक्की आदि सामग्री का वितरण कर रही है। फूड बैंक टीम द्वारा रात्रि भ्रमण में मिलने वाले जरूरतमन्दों को कम्बल भी ओढ़ाकर उन्हें ठंड से बचा रही। अब तक फुटपाथ पर मिलने वाले 30 लोगों को कम्बल दिया जा चुका है। सामाजिक कार्यकर्ता रत्नेश कुमार ने बताया कि 20 दिसम्बर से शुरू किए गए वितरण अभियान में अब तक दो हजार से अधिक लोगों को गुड़ मूंगफली की पट्टी, रामदाना लाई के लड्डू, चिक्की आदि सामग्री वितरित की जा चुकी है। इस वितरण अभियान में डॉ शचि सिंह का विशेष योगदान है वहीं वितरण में फूड बैंक की टीम से मनीष सिंह, पंकज राणा, अनिल यादव, जियालाल आदि लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ।

मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 9984798279

 

 

Don`t copy text!