अधिवक्ताओं ने थाना सपा का दामन

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रहा है। सभी पार्टियो मे भाग दौड़ मंच रही है। इसमें अधिवक्ता भी पीछे नही है। आज जो अधिवक्ता सपा मे शामिल हुए है उसमें कई अधिवक्ता किसी ना किसी पार्टी से जुड़े होगे। सपा के पूर्व मंत्री द्वारा एक दर्जनों से ज्यादा अधिवक्ताओं को फूलमाला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से प्रभावित होकर जनपद के करीब पचास अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को सिविल लाइन्स स्थित पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने सभी अधिवक्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि आप सभी लोग पढ़े लिखे जागरूक और बुद्धिजीवी है। सुबह से शाम तक आपसे तमाम लोग मिलते है, आपका प्रयास होना चाहिए कि कम से कम रोज पांच लोगों को पार्टी से जोड़े ताकि पार्टी को मजबूती मिल सके। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले अधिवक्ताओं में मुख्य रूप से वीर विक्रम सिंह, सुभाष चन्द्र यादव, राम कुमार दीक्षित, सुभाष कुमार, अंकुर यादव, सूरज यादव, प्रभात यादव, सालिक राम वर्मा, धीरज सैनी, हर बिलास वर्मा, आलोक यादव, शिव प्रसाद यादव, उदल सिंह एडवोकेट, महबूब मलिक, योगेन्द्र कुमार, राजीव कुमार अधिवक्तागण आदि सपा मे शामिल हुवे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!