त्रिलोकपुर, बाराबंकी। जहांगीराबाद क्षेत्र में घटनाये रुकने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार की इसी थाना क्षेत्र में दंबगो द्वारा जमीन को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट हो चुकी है। शुक्रवार को मामूली कहासुनी के बाद दबंगो ने संगठित होकर महिला के घर मे घुस कर लोहे की रॉड और लात घूंसों से मारपीट कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। मामला थाना मसौली के कस्बा सहादतगंज का है। यहां के निवासी मुमताज अहमद और इरसाद आदि से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसका माला कोर्ट में विचाराधीन है। शुक्रवार को अचानक इस जमीन पर निर्माण करने की कोसिस हुई जिसका विरोध करने पर पति की गैर मौजूदगी में दबंगो अरसद इरसाद कलीम आदि ने घर में घुस कर लोहे की रॉड व लात घूंसों से हमला करके बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले को एनसीआर में दर्ज किया है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

