बाराबंकी। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में बीती 26 दिसम्बर से बाल भिक्षावृत्ति उनमूलन का 15 दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सार्वजनिक चैराहों, सिनेमाघरों, शॉपिंग मॉल, होटल ढाबो आदि स्थानों एवं विभिन्न मंदिरों मस्जिदों के आसपास बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया गया एवं बाल भिक्षावृत्ति करते हुए बच्चों की तलाश की गई पुराना नेबलट तिराहा थाना कोतवाली नगर के पास से एक बच्ची बाल भिक्षावृत्ति में लिप्त मिली। जिसका रेस्क्यू किया गया। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति द्वारा बच्ची को परिजन ं को भविष्य में पुनः भिक्षावृत्ति न कराने हेतु सख्त हिदायत देकर बालिका को उनके सुपुर्द किया गया। अभियान में शामिल प्रभारी एएचटीयू, चाइल्ड लाइन काउंसलर अमृता शर्मा, कांस्टेबल गीता शर्मा, मुनीर खान, पिंकी द्विवेदी, प्रीति देवी, चाइल्ड लाइन से मनीष सिंह व अनिल यादव शामिल रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

