बड्डूपुर पुलिस का गुडवर्क, तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। बड्डूपुर थाना के तेजतर्रार प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह की कड़ी कार्यवाही से अपराधियो मे दहशत मंच गई है। पुलिस की छापेमारी के चलते क्षेत्र के कई अपराधी छोड़ भागने पर मजबूर हो गए है। वही बड्डूपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता अपने नाम करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से अवैध तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुई है, प्राप्त जानकारी के अनुसार बड्डूपुर थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध तमंचा लेकर घूम रहा है जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है, जिस पर थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने सूचना को विकसित करते हुए आरोपी को विपिन कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी गौरा गजनी थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी को काजी बेहटा शारदा नहर पुल थाना बड्डूपुर से गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया जिसके ऊपर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही कर दी है, तो वही हमारे संवाददाता श्रवण चैहान से गजेंद्र प्रताप सिंह थाना प्रभारी ने बातचीत करते हुए बताया कि मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसके ऊपर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही कर दी है और ऐसे ही कार्यवाही होती रहेगी।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!