सुरेश यादव द्वारा विधायक निधि से बनी इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया गया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

शुक्रवार को विकास खंड बंकी की ग्रामसभा मंझलेपुर में सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव द्वारा अपनी विधायक निधि से बनी इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर विधायक धर्मराज ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश की आत्मा गावों में बसती है गाव हमारी जान है गाव हमारी जान है गावों का अनवरत विकास करना ही हमारी प्राथमिकता है।विधायक धर्मराज ने कहा कि प्रदेश में पूर्व वर्ती सपा के कार्यकाल में आमजन के हित के लिए अनेकों कार्य किए गए थे छेत्र में चारो तरफ विकास कार्यों का जाल बिछाया गया था लेकिन जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार सत्ता में आयी है समाजवादी सरकार की पूर्व में चलाई गई अनेकों जनकल्याणकारी योजनओं को बंद कर प्रदेश के विकास में रोड़ा बनने का काम किया है।
विधायक धर्मराज ने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए किसान बिल जैसे काले कानून के तीनों बिल पूरी तरह से किसान विरोधी है इस बिल से सिर्फ और सिर्फ कॉरपोरेट घरानों को लाभ होगा।और देश का अन्नदाता किसान आत्महत्या पर मजबूर हो जाएगा।
इससे पहले विधायक धर्मराज ने गांव के वरिष्ठ नागरिक के हाथो फीता कटा कर किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विनय कुमार यादव विधानसभा अध्यक्ष सदर,रमेश यादव गुड्डू,दीपक गुप्ता, मो इलियास,अजीत सिंह, हाजी इस्माईल,मो मुन्ना,मो कमाल,राम सजीवन,रामगोपाल यादव,विजय सिंह,राम सिंह यादव,मो मुन्ना,मो नजाकत,इश्तियाक हाशमी,कुलदीप,बाबुल मिश्रा,अजय अवस्थी,इरशाद मलिक, जयकिशन यादव, शिवा यादव,जसवंत यादव,मुन्ना यादव,गोलू यादव,युसूफ अब्दुल्ला समेत सैकड़ों ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Don`t copy text!