मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का सहकारिता मंत्री ने किया शुभारम्भ
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
यू.पी. सरकार का एक ही सपना, स्वस्थ स्वच्छ प्रदेश हो अपना
बहराइच 10 जनवरी। ‘‘यू.पी. सरकार का एक ही सपना, स्वस्थ स्वच्छ प्रदेश हो अपना’’ की थीम पर प्रदेश के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रत्येक रविवार को ‘‘मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले’’ का आयोजन किये जाने का निर्णय प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया है। इस कड़ी में तहसील कैसरगंज अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुण्डासर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का प्रदेश के सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। इसके पश्चात श्री वर्मा ने सी.एम.ओ. डाॅ. राजेश मोहन श्रीवास्तव व अन्य के साथ परिसर का भ्रमण कर मेले में उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं एवं सुविधाओं का जायज़ा लिया तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्रासन तथा आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड का वितरण किया।

