क्रिकेट टूर्नामेंट का चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

जैदपुर बाराबंकी। खेल से दिमाग व सेहत सही रहती है आज के इन छोटे छोटे टूर्नामेंट से बच्चो के हौसले बुलन्द होते है। उक्त बाते कस्बे के मोहल्ला अली अकबर कटरा मे आठ दिवसीय कटरा प्रीमियर लीक क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि रियाज अहमद ने कहा। आगे उनहोंने कहा कि क्रिकेट का ये खेल सबसे लोकप्रिय खेल है। इस खेल को पूरी दुनिया मे पसंद किया जाता है। आज के ये खिलाड़ी कस्बे का नाम रौशन करने के साथ देश का नाम भी रोशन कर सकते है। हमें इनके हौसले को मजबूत करना है। खिलाड़ियों के इरादों पर कायम रहे कोई भी मंजिल दूर नही है। इस मौके पर अली अकबर कटरा के लोगों ने चेयरमैन प्रतिनिधि रियाज अहमद का माला पहनाकर स्वागत भी किया। इस अवसर पर जावेद रिजवी, सुफियान, सभासद सहवार हुसैन, राशिद कमाल सहित तमाम दर्शक लोगो की मौजूदगी मे सीएस के वसीनगर व कटरा के बीच पहला मैच हुआ।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!