सपाइयों ने स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती पर युवा घेरा कार्यक्रम के तहत एम0एल0के0पी0जी0 कालेज मे कार्यक्रम का आयोजन किया
बलरामपुर। स्वामी विवेकानन्द ज़ी की जयन्ती पर युवा घेरा कार्यक्रम के तहत एमएलके पीजी कालेज में पूर्व मंत्री एस0पी0 यादव एवं सपा युवजन सभा ज़िलाध्यक्ष राकेश यादव के नेतृत्व में छात्रों को सम्बोधित किया।सपा नेताओं द्वारा युवा घेरा कार्यक्रम अंतर्गत समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को बताकर छात्रों को जागरूक किया गया तो वहीं भाजपा सरकार के गलत नीतियों को छात्रों को अवगत कराया गया।इसके साथ ही 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए छात्रों को प्रेरित किया गया।आज स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के अवसर पर युवा घेरा कार्यक्रम एम एल के पी जी कॉलेज में रखा गया जिसमें उपस्थित पूर्व मंत्री डॉ एस पी यादव,राकेश यादव,जगराम पासवान,राजाराम गौतम,सफीउल्लाह खान विकास मंत्री,अभिजीत पाल सिंह,वसीम खान,असलम खान,सुनील यादव,अमन तिवारी,अनिल दुबे,बैभव पाठक,मौजूद रहे।छात्रों के जीवन मे हो रहे भाजपा सरकार द्वारा लगातार राजनीतिक दखल को लेकर बात कही गई। और 2022 में इस छात्र विरोधी ,महिला विरोधी,किसान विरोधी, सरकार को जड़ से उखाड़कर ,पुनः अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।

